Sirsa Breaking News : राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए सिरसा के छह खिलाड़ियों का चयन
Sirsa Breaking News

Sirsa Breaking News : राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए सिरसा के छह खिलाड़ियों का चयन
चोपता. 40वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सिरसा के छह एथलीटों का राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। हरियाणा राज्य योगासन खेल संघ फतेहाबाद के तत्वावधान में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 अगस्त तक भट्टूकलां में आयोजित की गई थी। इसमें 600 खिलाड़ी भाग ले रहे थे।
कागदाना स्थित संस्कार योग केंद्र के निदेशक हरजीराम ने बताया कि सिरसा जिले से छह खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इनमें योगा सेंटर के पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 14-16 वर्ग में केंद्र की सरीना दूसरे स्थान पर रहीं। 16-18 आयु वर्ग में मनीष चौथे स्थान पर रहे। 18-21 आयु वर्ग में ममता तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों के 30-35 वर्ग में हरजी राम चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं की 35-45 वर्ग में सिलोचना चौथे स्थान पर रहीं।
उन्होंने कहा कि अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर योग का प्रदर्शन करेंगे. इससे पहले पंचकुला में सात दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का कैंप लगेगा। सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के आसन सिखाए जाएंगे और नियम समझाए जाएंगे। इसके बाद वह हिमाचल प्रदेश में योग फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में भाग लेंगे।